फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Schools in the matter of grab land and funds strictly

जमीन और निधि हड़पने के मामले में स्कूलों पर सख्ती

Thu, 01 Mar 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 01 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
Schools in the matter of grab land and funds strictly
स्कूल - फोटो : SELF
सांसद और विधायक निधि लेने के मामले में जिले के 22 विद्यालयों को अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार को नोटिस जारी की गई। जिसमें कालेज के प्रबंधकों को एक हफ्ते का समय दिया है। अगर एक हफ्ते में उनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है तो उनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में सासंद और विधायक निधि लेने के मामले में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद कार्रवाई की तैयारी में जुटे मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को सभी गड़बड़ पाए गए सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर सात दिन में अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


जनपद में यह मामला उस समय प्रकाश में आया था जब लालता यादव की याचिका पर हाईकोर्ट ने जिले के 82 विद्यालयों की जांच का आदेश दिया था। जांच के दौरान 26 विद्यालयों की जांच रिपोर्ट मार्च 2017 में आ गई थी। जिसमें सात विद्यालय सांसद और विधायक निधि लेने के दोषी पाए गए थे। अब हुई 56 विद्यालयों की जांच में कुल 22 विद्यालय सांसद और विधायक निधि लेने के दोषी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और विधायक निधि लेने के दोषी प्रबंधकों को प्रबंधकों को बिना नोटिस जारी किए ही वसूली के लिए आरसी जारी हो गई थी। जिसके कारण उन्हें कोर्ट से राहत मिल गई थी। लेकिन इस बार आरसी से पूर्व उन्हें आज नोटिस जारी की दी गई है। अगर एक हफ्ते के अंदर इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो इन्हें आरसी जारी कर ली गई निधि की वसूली की जाएगी। अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।

दो अन्य विद्यालयों को भी नोटिस
आजमगढ़। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्य अरूण कुमार सिंह द्वारा सगड़ी तहसील के श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर, महराजगंज और आदर्श हरिजन बाल विद्या मंदिर शिवपुर के बारे में शिकायत की गई थी। जिसमें उन्होंने उक्त विद्यालय का निर्माण बंजर, नवीन परती और खेल के मैदान गाटे में दर्ज होना बताया था। जांच के दौरान न सिर्फ आरोप सही मिले बल्कि यह भी पाया गया कि प्रबंधक द्वारा उक्त भूमि पर चार लाख 23 हजार रुपये की सांसद और विधायक निधि ली गई है।

मामले की जांच परियोजना निदेशक डीडी शुक्ला को दी गई थी, लेकिन काफी समय के बाद सही रिपोर्ट नहीं मिलने पर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ने कालेज प्रबंधक को नोटिस जारी करते हुए उक्त धनराशि को एक सप्ताह में लौटाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा है कि यदि उनके द्वारा एक सप्ताह में धनराशि जमा नहीं की जाती है तो उनसे आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। वहीं इस मामले में पूर्व में ही कब्जा करने के मामले में क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए नोटिस और अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया जा चुका है।


शिकायत पर दो अन्य विद्यालयों की जांच शुरू
आजमगढ़। इनके साथ ही दो अन्य शिकायतों में भी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने परियोजना निदेशक को कार्रवाई का निर्देश दिया है। जिसमें एक शिकायत सगड़ी तहसील के पचखोरा मंदुरी गांव निवासी शिवआसरे गुप्ता ने की थी। जिसमें उन्होंने स्व. बिरई यादव बालिका इंटर कालेज तहबरपुर के प्रबंधक पर फर्जी खतौनी लगाकर निधि लेने का आरोप लगाया था। दूसरी शिकायत शिव आसरे गुप्ता ने पल्हनी विकास खंड के जय मां सरस्वती इंटर कालेज हरिहरपुर की थी। जिसमें उन्होंने कालेज के नाम से भूमि न होने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed