फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School in bad shape due to waterlogging, how will the children reach

Azamgarh News: जलभराव से स्कूल बदहाल, कैसे पहुंचेंगे बच्चे

Sun, 02 Jul 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
School in bad shape due to waterlogging, how will the children reach
परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रविवार को खत्म हो रहे हैं। सोमवार से विद्यालय खुलेंगे। मगर जिले के ज्यादातर स्कूलों के परिसर में जलभराव व झाड़ियां वजूद में आ चुकी है। जहरीले कीड़ों से लेकर गंदे पानी से बच्चों में संक्रमण होने की संभावना अधिक है। इसे लेकर अभिभावक चिंतित हैं। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत मोटा बजट खपाया गया लेकिन जलभराव को खत्म करने की दिशा में कोई विशेष कवायद नहीं की गई। यह समस्या उन स्कूलों की है, जहां जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई मुश्किलों के बीच ही बनी रहती है। सोमवार को बच्चे इस समस्या से जूझेंगे। बच्चों की संख्या कम रहने की संभावना भी है। बीएसए के निर्देश हैं कि विद्यालयों में साफ-सफाई करा ली जाए, लेकिन जलभराव की समस्या कैसे दूर होगी। जहरीले कीड़े भी बच्चों के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। अमर उजाला की पड़ताल में जिले के दर्जनों विद्यालयों में यह समस्या ढाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लछिरामपुर के परिसर में जलभराव से घास उग आई है। विद्यालय का ज्यादातर हिस्सा पानी में डूबा है। गंदे पानी के बीच से होकर बच्चे स्कूल भवन तक पहुंचेंगे। परिसर में जलभराव निकासी को लेकर प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में उनके अभिभावकों को बच्चों को लेकर चिंतित होना स्वभाविक है। शिक्षा क्षेत्र अहरौला के ज्यादातर विद्यालयों के परिसरों में जलभराव का संकट है। इसकी बानगी प्राथमिक विद्यालय युद्धिष्ठर पट्टी में देखने को मिल रही है। विद्यालय में जलभराव के अलावा झाड़ियां भी पनप आईं है। ऐसे में संक्रमण के साथ ही कीड़ों की समस्या से बच्चों को निपटना पड़ेगा। विद्यालय को जाने वाला रास्ता भी गंदगी से पटा हुआ है। बीएसए समीर कुमार बताया कि सोमवार से विद्यालय खुल जाएंगे। विद्यालयों में साफ-सफाई पूरी हो चुकी है। जहां तक रही बात विद्यालयाें के परिसर में पानी भरने की तो इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो संबंधित को निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed