फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   School bus and van collide, six students injured

Azamgarh News: टकराए स्कूली बस और वैन, छह छात्र-छात्राएं जख्मी

Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
School bus and van collide, six students injured
देवगांव कोतवाली के कोटा खुर्द तिराहे के पास शनिवार की सुबह स्कूली बस और वैन भिड़ गई। हादसे में स्कूली बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। सभी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। हादसे में स्कूल वैन क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

देवगांव क्षेत्र के दो प्राइवेट स्कूलों के वाहन बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे थे। कोटाखुर्द गांव के तिराहे पर दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार बच्चे घायल हो गए। सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त वैन से बच्चों को बाहर निकाल कर अलग-अलग प्राइवेट अस्पतालों में उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन

घायलों में सलेमपुर गांव निवासी शशांक प्रजापति 13 पुत्र मिथिलेश प्रजापति, सौम्या सिंह 8 पुत्री गोपाल सिंह, अस्मिता भारद्वाज 12 पुत्री राजकुमार, शिवन्या भारद्वाज 6 पुत्री दिलीप, आरूषि सिंह 8 पुत्री सर्वेश सिंह व आरूष सिंह 5 पुत्र सर्वेश सिंह शामिल हैं। परिजनों ने हादसे की वजह स्कूल बस के चालक की गलती बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बात तो यह है कि जिस स्कूल वैन से बच्चे जा रहे थे उसका फिटनेस दो सितंबर 2021 तक ही था। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग व स्कूल प्रशासन इसकी अनदेखी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed