फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scholarships for ruckus

छात्रवृत्ति के लिए किया हंगामा

Sat, 27 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Scholarships for ruckus
छात्रवृत्ति की मांग को लेकर शनिवार को डीएवी, शिब्ली कालेज और दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के छात्रनेताओं ने समाज कल्याण कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। कार्यालय में तालाबंद करने के दौरान लिपिक और छात्रनेताओं में कहासुनी हुई। बाद में मौके पर पहुंचे समाज कल्याण अधिकारी के आश्वासन पर छात्रनेता शांत हुए।
विज्ञापन


बता दें कि डीएवी, शिब्ली पीजी कालेज और दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर के छात्र-छात्राओं को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इसे लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अभी तक मांग पूरी न होने पर गुस्साए तीनों कालेज के छात्रनेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार की सुबह जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान छात्रनेताओं ने छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। बाद में छात्रनेताओं ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में तालाबंद करने की कोशिश की। कार्यालय में उपस्थित लिपिकों ने मना किया तो छात्र नाराज हो गए। इस दौरान छात्रनेताओं और लिपिकों में काफी देर तक बहस हुई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने छात्रनेताओं से वार्ता कर जल्द से जल्द भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर छात्रनेता शांत हुए। इस दौरान छात्रनेता दुर्गेश यादव, जूही श्रीवास्तव, विशाल चंद यादव, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed