फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Scholarships for protests

गांधी पीजी कॉलेज के छात्रों का चक्काजाम

Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 11 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Scholarships for protests
छात्रवृत्ति के लिए किया विरोध प्रदर्शन
छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी के छात्रों ने मंगलवार को महाविद्यालय गेट के सामने चक्काजाम कर दिया। दो घंटे बाद जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने फोन पर 15 दिन में छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि वे छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलित हैं। इस संबंध में छात्रों ने समाज कल्याण विभाग, सगड़ी के उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी के साथ राज्यमंत्री वसीम अहमद से भी मुलाकात की। इन सभी ने आश्वासन दिया कि जल्द छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


आश्वासन के बाद भी आज तक छात्रवृत्ति खातों में नहीं पहुंची। इसको लेकर उन्हें चक्काजाम को मजबूर होना पड़ा। नाराज छात्रों ने मंगलवार दोपहर 11 बजे जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान इस व्यस्त मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों की जीयनपुर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर से फोन पर बात कराई। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने छात्रों को 15 दिन छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम को लगभग एक बजे समाप्त कराया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शैलेष यादव, महामंत्री प्रवीण कुमार, छात्रनेता अरुण यादव, मनीष कुमार, राकेश कुमार, विपिन मौर्य, शमीम अहमद, रामकेश, जितेंद्र चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed