फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Satyadev becomes the coach of Indian para archery team

Azamgarh News: भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम के कोच बने सत्यदेव

Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Satyadev becomes the coach of Indian para archery team
निजामाबाद। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपियन व ध्यान चंद अवार्डी सत्यदेव बरनवाल को पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच बनाया है। वह दुबई में 29 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीम के कोच होंगे। सत्यदेव कठिन परिस्थितियों को मौके में तब्दील करने के लिए जाने जाते हैं। वह भारतीय टीम के चीफ कोच के साथ टीम मैनेजर की भूमिका में भी काम करेंगे। सत्यदेव बरनवाल ने 100 से ज्यादा पदक हासिल करने के साथ नौ बार राष्ट्रीय कीर्तिमान बना चुके हैं। पिछले माह सत्यदेव को जम्मू एवं कश्मीर के विशिष्ट पुरस्कार महाराज हरि सिंह डोगरा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इससे पहले रामदास अठावले, भगत सिंह कोश्यारी, श्रीप्रसाद लाड, गोपाल शेट्टी, प्रह्लाद मोदी, राज ठाकरे, अमीषा पटेल, अनुराधा पोडवाल आदि को इससे सम्मानित किया जा चुका है। सत्यदेव बरनवाल को जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष अमितलता सिंह, सचिव दिनेश बरनवाल, बद्री प्रसाद गुप्त, जगदंबा प्रसाद पांडेय, सतोष मिश्रा, प्रदीप ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed