फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sardar patel

सरदार पटेल के प्रयासों से भारत बना अखंड

Tue, 31 Oct 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 31 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
sardar patel
भारत स्‍वाभिमान ट्रस्ट द्वारा मनायी गई सरदार पटेल की जयंती।
जिले में सोमवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरकारी आफिसों में सरदार पटेल को याद किया गया वहीं राजनीतिक दलों ने पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

    मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कुष्ठ बस्ती में लंच पैकेट वितरित किया गया। इस मौके पर गिरीश चतुर्वेदी, रामजनम रावत, हरिकेश यादव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन


इस मौक पर पूर्व सांसद डा. संतोष कुमार सिंह, लालसा राय, डा. अशोक सिंह, त्रिभुवन दुबे, बेलाल अहमद, ब्रजेश नंदन पांडेय, वसीउद्दीन एडवोकेट, ओमकार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भारतीय जनता पार्टी के रोडवेज स्थित कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की141वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला प्रहारी हौसला प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल, श्याम नरायन सिंह, प्रेम नरायन पांडेय आदि उपस्थित रहे। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार दुर्गा जी इंटर कालेज सेहदा के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश यादव, विनोद यादव, घनश्याम, पतिराम आदि उपस्थित रहे। भारत स्वाभिमान न्यास इकाई के तत्वावधान में बेलनाडीह पटेल जयंती मनी। इस मौके पर एलसी वर्मा, एलवी सिंह, जय प्रकाश, रणविजय, लौटू, अरुण, लालचंद्र आदि उपस्थित रहे।



    सगड़ी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र में पटेल जयंती धूमधाम से मना। इस मौके पर रामवृक्ष सिंह पटेल, अशोक सिंह, दहारी सिंह, सत्यराम आदि उपस्थित थे।  लाटघाट संवाददाता के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक स्थित एक स्कूल में पटेल जयंती मनाई गई। अध्यक्षता समाजसेवी रामसकल पटेल व संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर डा. अनिल राय, रामसकल पटेल, सूर्यनाथ यादव, अरविंद जायसवाल,  वंदना सिंह, अरविंद जायसवाल आदि मौजूद थे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के टंडवा खानपुर (खपुरा) में पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता व अखंडता के रूप में मनी। इस मौके पर श्रीनाथ सिंह पटेल, रामकवल वर्मा, सावित्री सिंह पटेल, रामचंदर वर्मा, जितेंद्र मोहन वर्मा, सुबाष वर्मा, हीरा वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed