फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sapna wins top spot on the theme of 'Developed India'; Anshika Singh secures second place, and Saumya Singh comes in third.

Azamgarh News: विकसित भारत पर सपना ने मारी बाजी, अंशिका सिंह द्वितीय और सौम्या सिंह रहीं तृतीय

Mon, 12 Oct 2026 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sapna wins top spot on the theme of 'Developed India'; Anshika Singh secures second place, and Saumya Singh comes in third.
अहरौला के राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक और छात्राएं। स्रोत-आयोजक
राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय चरण के तहत जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने विकसित भारत की संकल्पना और वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने जाति-धर्म के भेदभाव से मुक्त समाज, आर्थिक असमानता का उन्मूलन, रोजगार, लैंगिक समानता और नवाचार में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य सामाजिक-आर्थिक समानता, महिला सशक्तीकरण, उत्कृष्ट शोध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और समृद्ध कृषि पर आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में गांधी शताब्दी स्मारक पीजी कॉलेज की सपना प्रथम, शिवा डिग्री कॉलेज की अंशिका सिंह द्वितीय और राजकीय महिला महाविद्यालय अहरौला की सौम्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति और डॉ. संजय पटेल शामिल रहे। संयोजन डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान डॉ. रितेश कुमार यादव, डॉ. उपेंद्र विश्वकर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed