फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   sangthan

अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में उतरे संगठन

Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
sangthan
आजमगढ़। तहसील प्रशासन की ओर से शहर को जाम निजात दिलाने के लिए शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी शुरू हो गया है। अभियान के दौरान दुकानों से जब्त किए जा रहे सामानों के विरोध में सोमवार को जहां कांग्रेस और उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। वहीं, भारत रक्षा दल की ओर से भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुमटी, ठेला, खोमचा एवं नगरपालिका स्थित दुकानदारों के उत्पीड़न के विरोध में कार्यालय से जुलूस निकाल कर एसपी आफिस, रैदोपुर होते हुए तहसील पहुंचे। जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। मांग की कि गुमटी, ठेला, खोमचा वाले गरीबों के साथ हो रहे अन्याय को तत्काल बंद किया जाए। हटाने के पूर्व उनकी दुकानों को कहीं स्थापित किया जाए। नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों में बरसात का पानी घुसने की समस्या से निजात दिलाया जाए. गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था करने और जब्त सामानों को तत्काल वापस दिलाने की मांग की। प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र में गुमटी, ठेला ,खोमचा वाले गरीबों को प्रशासन अतिक्रमण हटाने के नाम पर उजाड़ने का काम कर रहा है। बेलालअहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, ओंकार पांडेय, मुन्नू यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी, अरविंद पांडेय, दिनेश यादव, अजीत राय अजीज इमाम, निर्मला भारती, शीला भारती, मुन्नू मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों के उत्पीड़न के विरुद्ध भारत रक्षा दल ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इनको उजाड़ने से पूर्व रोजी-रोटी के लिए कोई स्थान उपलब्ध कराया जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सफाई और आवागमन में बाधा बने अतिक्रमण को हटाया जाना उचित है, लेकिन गरीबो मजदूरों की रोजी रोटी का भी ध्यान रखना होगा। दीपक जायसवाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजल, निशित रंजन, केशव सोनू, राजन अस्थाना, धनंजय, सुनील वर्मा, रवि प्रकाश, उमेश सिंह गुड्डू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। बताया कि आजमगढ़ में गुमटी, ठेला, व फुटपाथ पर दुकान लगाकर रोजी-रोटी चलाते हैं। इन्हें स्थाञपित करने के लए पूर्व में आश्वासन दिया गया था। आज तक किसी को स्थाति नहीं किया जा सका। वो किसी भी चिन्हित स्थान पर स्थापित होने को राजी हैं। स्थापित किए बगैर उन्हें वर्तमान स्थान से न हटाया जाए। ख्वाजा सैबउल्ला, सुआल प्रसाद गोंड, पद्माकर लाल वर्मा, सुबाष चन्द्र वर्मा, रविन्द्र विश्वकर्मा, विनोद कुमार गोंड, बृजेश मौर्य, अखिलेश, काशी, राजू, हरिनारायण पांडेय, अभिमन्यु सिंह, कर्मवीर मौर्या, हरेन्द्र मौर्य, रामाश्रय, फिरोज, फिरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed