फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Samajwadi Party on the road against NRC, burnt effigy

एनआरसी के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई, फूंका पुतला

Thu, 19 Dec 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party  on the road against NRC, burnt effigy
शहर स्थित सपा कार्यालय के सामने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में पूतला फूंकते सपाई। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एनआरसी समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया और डीएम कार्यालय पहुंच कर धरना दिया। डीएम कार्यालय पर एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी को मांग पत्र सौंप कर सपाईयों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान सपा कार्यालय के सामने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

एनआरसी समेत 18 सुत्री मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को रिक्सा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया था। पहले तो प्रशासन ने सपा के धरना प्रदर्शन को अनुमति दिया हुआ था लेकिन बाद में शहर के माहौल को देखते हुए अनुमति वापस ले लिया गया। इसके बाद भी सपाई गुरुवार की सुबह कार्यालय पर जुटना शुरू हो गये। ग्यारह बजे के आसपास सपाईयों का हुजूम पूर्व सांसद रमाकांत यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सड़क पर उतर पड़े। सपा कार्यालय के पास ही पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सपाईयों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका। पुतला फूंके जाने के दौरान पुलिस व सपा कार्यकर्ताओं के बीच जम कर धक्का-मुक्की भी हुई। सपाई केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गये। इस बीच वार्ता कर प्रशासन ने सपाईयों को जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दिया। भारी संख्या में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में सपाईयों का जुलूस कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय के पास पहुंचा। जहां सपाईयों ने धरना दिया और एडीएम प्रशासन को 18 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान सपाईयों केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक बेचई सरोज, रामजग, श्याम बहादुर यादव, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, चंद्रशेखर यादव, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, हरि प्रसाद दूबे, विजय यादव, डॉ. हरिराम, शोभनाथ, हरिश्चंद्र, राजनरायन, हंसराज, बबिता, सिंगारी, प्रेमा, भानुमति, सना परवीन, गुड्डी देवी, पप्पू यादव, हरिकेश, लालजी, मेराज अहमद, अजीत कुमार समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी का लगा नारा
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता जम कर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान संविधान विरोधी सरकार नहीं चलेगी का जम कर नारा लगाया गया। इसके साथ ही नागरिकता कानून वापस लो, हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब है आपस में भाई-भाई, किसानों को फसलों का उचित मूल्य दो, पुलिस का उत्पीडन बंद करो, ध्वस्त कानून व्यवस्था ठीक करो, बलात्कारियों को फांसी दिलाओ आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार कर रही है संविधान के मूल भावना की हत्या
आजमगढ़। धरना प्रदर्शन के दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि सपाईयों के धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए जिले भर में पुलिस ने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को बुधवार की शाम व गुरुवार की सुबह ही हिरासत में ले लिया। हजारों कार्यकर्ताओं को थानो पर बैठा लिया गया। इसके बाद भी काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अराजकता का माहौल है। जनसमस्याओं से ध्यान बॉटने के लिए संविधान की मूल आत्मा की हत्या की जा रही है। भाजपा की नीति देश को विभाजन की तरफ ले जा रही है। देश की 80 प्रतिशत जनता रोटी, कपड़ा, मकान, दवा, पढाई से वंचित है। दवा के आभाव में तमाम लोगों की मौते हो रही है। भाजपा 370 व नागरिकता बिल, मंदिर के नाम फूट डालो राज करो की नीति पर चल कर देश को बर्बाद करने पर तुली है।

शहर के कलक्ट्रेट क्षेत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में सपाइयों के प्रदर्शन के मद्देनज

शहर के कलक्ट्रेट क्षेत्र में नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में सपाइयों के प्रदर्शन के मद्देनज- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed