फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Salaries of staff absent from the health fair withheld.

Azamgarh News: आरोग्य मेले में अनुपस्थित कर्मियों का रोका वेतन

Mon, 24 Aug 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Salaries of staff absent from the health fair withheld.
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के प्रभावी संचालन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने रविवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक समेत कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

पीएचसी अतरैठ में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार कश्यप समेत जूनियर असिस्टेंट विवेक कुमार शुक्ला, बीएमडब्ल्यू चंपा देवी, लैब टेक्नीशियन सुमित मिश्रा और स्टाफ नर्स सदानंद अनुपस्थित मिले। वहीं पीएचसी कोयलसा में कई चिकित्सक व कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। यहां स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गंदगी और कूड़े का ढेर मिलने पर सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवानंद को फटकार लगाया और स्पष्टीकरण तलब किया। कई उपस्थिति पंजिकाओं में कर्मचारियों के हस्ताक्षर मिले, लेकिन वे मौके पर मौजूद नहीं थे। इसे गंभीर अभिलेखीय अनियमितता मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीएचसी छिड़ी ब्राह्मण में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी 76 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मेले में 79 चिकित्सकों और 273 पैरामेडिकल कर्मियों ने सेवाएं दीं। कुल 2,144 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 899 पुरुष, 919 महिलाएं और 326 बच्चे शामिल रहे। 29 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और 241 मरीजों की कोविड हेल्प डेस्क पर स्क्रीनिंग की गई। 73 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा 160 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। छह मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया गया। डॉ. वर्मा ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी से अनुपस्थित रहना, फर्जी तरीके से उपस्थिति दर्ज करना अथवा मरीजों की सेवा में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगी। भविष्य के निरीक्षण में ऐसी लापरवाही मिलने पर संबंधित कार्मिकों के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी की भी जवाबदेही तय कर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed