फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sadashiv's selection in the State Teacher Award

राज्य अध्यापक पुरस्कार में सदाशिव का चयन

Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sadashiv's selection in the State Teacher Award
आजमगढ़। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में जिले के सदाशिव का भी नाम है। वे प्राथमिक स्कूल जिवली में कार्यरत हैं। इससे विभाग में खुशी हैै।
विज्ञापन

विकास खंड ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय जिवली के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी को उत्तर प्रदेश राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के 75 जिलों से 75 शिक्षकों को इसके लिए चुना गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। प्रदेश में हर साल राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का चयन किया जाता है। इसके लिए पहले से आवेदन भी करना होता है। इस बार आजमगढ़ से राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए विकास खंड ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय जिवली के प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी के नाम की संस्तुति
विज्ञापन

चयन समिति की ओर से की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने सदाशिव को बधाई दी है। प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी का कहना है कि बच्चों के लिए अधिक समय, शिक्षा गुणवत्ता, हर तरह की गतिविधियां और समय-समय पर भ्रमण तथा मनोरंजक कार्यक्रम कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोशिश रहेगी कि इसके भी ऊपर अर्थात राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर सकूं। बताया जा रहा है कि दस शिक्षकों को मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अन्य को जिला स्तर पर पुरस्कार समारोह आयोजित कर पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed