फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rural stadium to be built in Sathiyawan at a cost of Rs 971 lakh

Azamgarh News: 971 लाख से सठियांव में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम

Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rural stadium to be built in Sathiyawan at a cost of Rs 971 lakh
आजमगढ़। विकास खंड सठियांव के सठियांव गांव में पायका खेल मैदान (ग्रामीण स्टेडियम) का निर्माण होगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग ने 971.97 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर अल्पसंख्यक विभाग को भेजा है। डीएलसी की बैठक के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग ने अन्य विभागों को पत्र भेजकर पांच करोड़ या इससे ऊपर के परियोजनाओं का प्रस्ताव मांगा था। युवा कल्याण विभाग की तरफ से पायका खेल मैदान सठियांव पर ग्रामीण स्टेडियम बनाने के लिए 971.97 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

यह परियोजना ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने और छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
युवा कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत 971.97 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर अल्पसंख्यक विभाग को भेज दिया है। डीएलसी की बैठक के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन स्तर पर भेजा जाएगा। स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य भवन के अलावा रनिंग ट्रैक, उपकरणों से सुसज्जित जिम, गार्ड रूम, बाउंड्रीवाल, ट्यूबवेल और फायर सेफ्टी सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं होंगी। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को खेलने का अवसर मिलेगा, बल्कि ग्रामीण स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि सठियांव में 971.97 लाख रुपये के ग्रामीण स्टेडियम का प्रस्ताव आया है। इसे मंजूरी के लिए शासन स्तर पर भेजा जाएगा। इसे जल्द पास कराने का प्रयास किया जाएगा। स्टेडियम बनने से क्षेत्र के युवाओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed