फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rumor of fake positive patient spread on social media, case registered

आजमगढ़ः सोशल मीडिया पर फैलाई कोरोना पॉजिटिव मरीज की अफवाह, केस दर्ज

Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Rumor of fake positive patient spread on social media, case registered
social media viral - फोटो : social media
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति सोशल साइट पर कोरोना पॉजिटिव के रूप में वायरल हो रहा है। जबकि उसमें कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। इस पोस्ट में उसकी फर्जी पर्ची भी है। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसकी राजकीय मेडिकल कालेज में दुबारा जांच कराई।
विज्ञापन


जांच में कोरोना का कोई लक्षण न होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने सोशल साइट पर फर्जी पर्ची वायरल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। जहानागंज के धरवारा गांव का एक युवक ट्रक चालक है। 31 मार्च को वह राजकीय मेडिकल कालेज में रूटीन चेकअप के लिए गया था। डॉक्टर ने देखने के बाद दवा दी और 14 दिन तक घर ही रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


दवा लेकर वापस लौटने पर गांव का एक युवक जिसकी दवा की दुकान है, ने उस युवक की पर्ची की फोटो खींच ली। इसके बाद उसने पर्ची पर कोरोना पॉजिटिव लिख कर उसे फेसबुक व व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। कोरोना पॉजिटिव लिखी राजकीय मेडिकल कालेज की पर्ची वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को उसकी मेडिकल कालेज में पुन: जांच कराई। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक में कोरोना के लक्षण नहीं होने साथ ही वायरल पर्ची पर फर्जी ढंग से कोरोना पॉजिटिव लिखे जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने फर्जी पर्ची वायरल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक उसके खिलाफ मुकदमा नहीं पंजीकृत हुआ था।

अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित करा कर कार्रवाई कराने के लिए एसपी को पत्र भेजा जा रहा है। - डॉ.एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed