फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ruckus in board meeting of Jeeyanpur Nagar Panchayat

जीयनपुर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा

Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in board meeting of Jeeyanpur Nagar Panchayat
जीयनपुर नगर पंचायत की बैठक में चर्चा करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 10 महीने बाद सोमवार को बोर्ड की बैठक चेयरमैन हरिशंकर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर चेयरमैन और सभासदों के बीच नोक-झोंक हो गई। मारपीट की भी नौबत आ गई। किसी तरीके से शांत कराया गया।
विज्ञापन

बैठक में पहली बार शासन से नामित सभासद ज्योति मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह और शिवगोपाल जायसवाल के साथ निर्वाचित सभी सभासद सामिल हुए। निवार्चित सभासदों के पहुंचने के पहले नामित सभासदों ने अपनी समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराया। नामित सभासद शिवगोपाल जायसवाल अपनी समस्याओं को नोट करा रहे थे। इसी बीच निर्वाचित सभासद और सभासद प्रतिनिधि आलमगीर, चंद्रजीत यादव, राजाराम सोनकर, चन्द्र प्रकाश, शाहनशाह ने अपनी वार्डों की समस्याओं का निस्तारण न होने की बात कहने लगे। सभासदों को उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाया। चेयरमैन के जवाब से सभासद सन्तुष्ट नहीं हुए। नामित सभासद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र मिश्रा के ने सोशल मीडिया पर सभासदों के विरुद्ध समाचार प्रकाशन होने पर पूछा तो हंगामा शुरू हो गया। एक नामित सभासद ने निर्वाचित सदस्यों पर गलत शब्द का प्रयोग किया। यह सुनकर हाथापाई और मारपीट की नौबत आ गई। चेयरमैन तथा कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया। अधिशासी अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण बोर्ड की बैठक पूरी नहीं हुई। निर्वाचित सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed