फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RS protesting somewhere jammed somewhere

रुपये के लिए कहीं जाम तो कहीं नारेबाजी

Thu, 24 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यरो, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
RS protesting somewhere jammed somewhere
नोटबंदी
नोटबंदी के 15वें दिन बुधवार को भी बैंक के बाहर रुपये के लिए मारामारी होती रही। कहीं समय से पहले ही बैंक में रुपये खत्म होने तो कहीं समय से बैंक का ताला न खुलने से नाराज होकर सड़क पर उतर आए। व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस को कहीं नरम तो कहीं गरम होना पड़ा। 
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर बाजार स्थित यूबीआई के सामने लोग सुबह से ही खड़े थे लेकिन दस बजे के बाद भी बैंक का ताला न खुलने से लोग हंगामा करते हुए सड़क पर उतर आए। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। ऐसा ही कुछ हाल यूबीआई गड़ेरीपट्टी के बाहर भी दिखा। बैंक कर्मचारियों के व्यवहार से नाराज लोगों ने जीयनपुर-बिलरियागंज मार्ग जाम कर बवाल मचाया। उधर यूबीआई महुला से शादी व्याह वालों को भी बैंक से ढाई लाख रुपये नहीं मिले। करेंसी और मनचाही रकम न मिलने से नाराज लोगों ने बैंक के बाहर जमकर धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


सीओ सगड़ी सोहराब आलम जीयनपुर कोतवाल और एसओ बिलरियागंज ने मामला शांत कराया। जहानागंज संवाददाता के अनुसार,  यूनियन बैंक मंदे बुधवार को साढ़े दस बजे तक बंद रहा। लोग नारेबाजी करने लगे। यहां करीब ग्यारह बजे बैंक का ताला खुला। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि फोर्स उपलब्ध नहीं थी। इसलिए ताला खोलने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सठियांव संवाददाता के अनुसार, यूनियन बैंक नासिरुद्दीनपुर पर पैसा न मिलने से नाराज ग्रामीण आजमगढ़-बलिया मार्ग जाम कर दिए। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, हंगामा का आलम यूबीआई लाटघाट, मुहम्मदपुर के बाहर भी देखने को मिला। बैंक से रुपये न मिलने की वजह से खाताधारक हंगामा करते हुए आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगाए। एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।


पल्हना संवाददाता के अनुसार, तरवां थाने के कबूतरा बाजार में स्थिति यूबीआई में पैसा समाप्त हो जाने से नाराज लोगों ने तरवां-खरिहानी मार्ग पर जाम लगाया। हालांकि एक घंटे बाद रुपये वाली वैन आ जाने पर जाम समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed