फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 35 lakh taken in the name of stake in gas agency, threatened to kill if given on demand

Azamgarh News: गैस एजेंसी में हिस्सेदारी के नाम पर लिया 35 लाख रुपये, मांगने पर दी जाने से मारने की धमकी

Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakh taken in the name of stake in gas agency, threatened to kill if given on demand
गैंस एजेंसी के संचालन में हिस्सेदारी के नाम पर एक व्यक्ति से पति-पत्नी ने कई बार में कुल 35 लाख रुपये ले लिए। अब जब एजेंसी चलने लगी तो हिस्सेदारी देने से इंकार कर दिया। अब न तो पैसा वापस कर रहे हैं न ही हिस्सेदारी ही दे रहे हैं। पीड़ित ने महराजगंज थाने में दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सुरहनपुर गांव निवासी राम मिलन डिस्पेंसरी चलता है। उसकी डिस्पेंसरी पर कप्तानगंज के जफरामऊ निवासी चंद्रभान आता-जाता था। दोनों में मित्रता हो गई थी। चंद्रभान ने अपनी पत्नी शीला के नाम पर 2018 में गैस एजेंसी लिया। इसके बाद चंद्रभान राम मिलन के पास आया और कहा कि पैसों के अभाव में उसकी गैस एजेंसी शुरू नहीं हो पा रही है। 15 लाख लगा दो तो साझेदारी में एजेंसी का संचालन किया जाए। नोटरी शपथ पत्र के माध्यम से साझेदारी हो गई। इसके बाद राम मिलन ने 15 लाख रुपये दे दिया। इससे एजेंसी बन कर तैयार हो गई। इसके बाद चंद्रभान व उसकी पत्नी ने पुन: राम मिलन से 15 लाख मांगा, जिसे लोन पास होते ही वापस करने की बात कही। राम मिलन ने पुन: तीन बार में 14.50 लाख रुपये दे दिया। इसके बाद एजेंसी पर गैस आ गई और उसका संचालन भी शुरू हो गया। इस बीच दंपती पुन: राम मिलन के पास पहुंचे और कहा कि मेरा लोन नहीं पास हो रहा है। 5.50 लाख और दे दो नहीं तो एजेंसी बंद हो जाएगी। 30 लाख फंसा होने के चलते राम मिलन ने साढ़े पांच लाख और दे दिया। इसके बाद एजेंसी चल निकली लेकिन चंद्रभान व उसकी पत्नी ने राम मिलन को हिस्सेदारी नहीं दी। राम मिलन ने अपना 35 लाख रुपये मांगा तो मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी दी गई। जिस पर पीड़ित राम मिलन ने महराजगंज थाने में दंपती के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed