फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rs 16 lakh grabbed in the name of getting a plot near the expressway

Azamgarh News: एक्सप्रेस वे के पास प्लाट दिलाने के नाम पर हड़प लिया 16 लाख रुपये

Sun, 24 Mar 2024 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Rs 16 lakh grabbed in the name of getting a plot near the expressway
जमीन दिलाने के नाम पर लूटने का खेल जिले में बड़े स्तर पर चल रहा है। ऐसे ही जमीन की दलाली करने वाले दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कॉर्नर का प्लाट दिलाने के नाम पर 16 लाख रुपये लेकर हड़प लिया। वहीं बैनामा का दबाव बनाने पर अब चार लाख और देने की बात कह रहा है। नहीं देने पर जानमाल की धमकी तक दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मुकेरीगंज मोहल्ला निवासी सूरज जायसवाल ने सीओ सिटी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले विवेक सिंह व रेखचंद्र मौर्या ने मार्च 2022 में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास लखनऊ में कॉर्नर का एक प्लांट दिलाने की बात कही। उक्त प्लाट की कीमत कुल 16 लाख रुपये बताई गई। कुल 19 बार में उसने विवेक सिंह व रेखचंद्र को 16 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद बैनामा की बात कहा तो वे चार लाख और मांगने लगे। उसने जब पूछा कि चार लाख और कैसा तो कहे कि चार लाख और देने पर ही बैनामा होगा, नहीं तो पूरे 16 लाख रुपये भूल जाओ। जमीन दिलाने के नाम पर पैसा लेने वाले विवेक सिंह व रेखचंद्र अब फोन कर जानमाल की धमकी तक दे रहे हैं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर सीओ ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस पर शहर कोतवाली पुलिस ने विवेक सिंह व रेखचंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed