{"_id":"62bb4db5fe50b35e782225a9","slug":"rs-12-50-crore-sent-to-the-account-of-5233-sugarcane-farmers-azamgarh-news-vns6612618170","type":"story","status":"publish","title_hn":"5233 गन्ना किसानों के खाते में भेजा गया 12.50 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5233 गन्ना किसानों के खाते में भेजा गया 12.50 करोड़ रुपये
विज्ञापन
सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। 500 करोड़ रुपये की धनराशि में से सठियांव चीनी मिल को 12.50 करोड़ रुपये शासन द्वारा ऋण के रूप में आवंटित किए गए हैं। जिसे चीनी मिल को आपूर्तित करने वाले 5233 गन्ना किसानों के खातों में भेज दिय गया है। जिससे किसानों को काफी राहत मिली है।
दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के द्वारा पेराई सत्र 2021-22 में कुल 24.29 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। जिसका कुल गन्ना मूल्य राज्य परामर्शिता मूल्य के अनुसार 8284.75 लाख रुपये देय हुआ था। जिसके सापेक्ष 4328.40 लाख रुपये का भुगतान चीनी मिल के द्वारा किया गया था। जिसमें से 3956. 35 लाख रुपये अवशेष है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि शासन ने गन्ना मूल्य भुगतान के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की स्वीकृत की जिसमें से सठियांव चीनी मिल को 12.50 करोड़ रुपये शासन द्वारा ऋण के रूप में आवंटित किए गए हैं, जिसे चीनी मिल को आपूर्तित करने वाले 5233 गन्ना किसानों के खातों में भेज दिया गया है। इस भुगतान के साथ चीनी मिल के द्वारा तीन फरवरी 2022 तक किए गए आपूर्तित गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। अवशेष धनराशि का भुगतान शीघ्र करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामवार होगा सर्वे सट्टे का प्रदर्शन
जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि पेराई सत्र 2022-23 का गन्ना सर्वेक्षण कार्य समाप्त हो चुका है। जिसको ग्रामवार सर्वे सट्टे का प्रदर्शन 20 जुलाई 2022 से 30 अगस्त क किया जाएगा। जिससे कृषकों को अपना सर्वे सट्टा पुन: चेक कर लें एवं ऑनलाइन घोषणा पत्र भी अवश्य भर दें।