फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rope district resolved to keep plants green

पौधे रोप जिले को हरा-भरा रखने का संकल्प

Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Mon, 11 Jul 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 Rope district resolved to keep plants green
पौधरोपण करते बलराम यादव
प्रदेश सरकार की ओर से विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए विश्व जनसंख्या दिवस पर पूरे जिले में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण किया गया। कहीं जनप्रतिनिधियों ने तो कहीं सामाजिक संगठनों और कहीं पर विद्यालय परिवार द्वारा पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं, मंत्रियों ने बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया और जिले को हरा-भरा रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न ब्लाकों में 446 हेक्टेयर भूमि पर 545425 पौधे लगाए गए। नगर के भंवरनाथ से किशुनदासपुर रोड तक समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने पौधरोपण किया। इस दौरान नीम, आम, जामुन, पीपल, शीशम सहित कई प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर एसके सत्येन, हनुमान यादव, राकेश दूबे, प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बूढऩपुर संवाददाता के अनुसार, कोयलसा के चुमकुनी जंगल खाते की तीन हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण किया गया। उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव ने किया। मौके पर सीडीओ महेंद्र कुमार वर्मा, बूढ़नपुर के एसडीएम रामगोपाल सिंह, वन संरक्षक रमेशचंद्र दूबे मौजूद थे। गंभीरपुर में दीदारगंज विधायक आदिल शेख ने पौधेरोपण किया। इनरव्हील क्लब आजमगढ़ की सदस्यों ने एलवल स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में 15 फलदार पौधे लगाए। क्लब की अध्यक्ष अल्का सिंह, सचिव अमितलता सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार, ग्राम बीबी पक्खनपुर के तमसा किनारे विधायक श्यामबहादुर सिंह यादव ने पौधेरोपण किया। मेजवां संवाददाता के अनुसार, बिलारमउ-सिरजहापुर मार्ग पर विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने पौधारोपण किया। फूलपुर क्षेत्र के 13 स्थानों पर 65450 पौधों का रोपण किया गया। 650 मजदूरों को लगाया गया था। वहीं खुरासों स्थित रामबचन यादव महाविद्यालय में वरिष्ठ लिपिक सी उपाध्याय की देखरेख छात्र-छात्राओं ने सौ से अधिक पौधे लगाए। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार, परशुरामपुर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विधान परिषद सदस्य राकेश कुमार यादव ने पौधा लगाया।

पल्हनी संवाददाता के अनुसार, ब्लाक संसाधन केंद्र पल्हनी में इंद्रासन पांडेय और सरोज यादव के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। मालटारी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली परिसर में सीओ सगड़ी शोहराब आलम ने पौधे लगाए। अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने पौधरोपण किया। मौलाना आजाद इंटर कालेज अंजान शहीद में प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद शाहेदीन ने, भदांव  में ग्राम प्रधान राम कुंवर ने पौधरोपण किया। मिजवां फाउंडेशन की ओर से कैफी आजमी रोड पर पौधे लगाए गए। 


जिले में पौधरोपण का कार्य सभी ब्लॉकों में सुचारू रुप से संचालित हुआ। इस दौरान आम, नीम, जामुन आदि फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। शासन की ओर से जिले में पौधरोपण का जो लक्ष्य रखा गया था, उसे पूरा कर लिया गया। इसके सभी विभागों का सहयोग रहा।
- एसएन मिश्र, जिला वनाधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed