फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roof of dilapidated post office collapses, customers narrowly escape

Azamgarh News: जर्जर डाकघर की गिरी छत, बाल-बाल बचे ग्राहक

Tue, 09 Jul 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Roof of dilapidated post office collapses, customers narrowly escape
निजामाबाद। डाकघर की जर्जर बिल्डिंग जगह-जगह से टूटकर गिर रही है। सोमवार को जब डाकघर में काफी संख्या में ग्राहक थे तभी अचानक डाकघर की जर्जर छत गिर गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत निजामाबाद में 1961 में डाकघर का निर्माण हुआ था, उसके बाद डाकघर में दिन प्रतिदिन ग्राहकों की सुविधा के लिए मैनुअल के बाद कंप्यूटराइज कार्य होने लगा। डाकघर की 1961 में बनी बिल्डिंग जर्जर हो गई है। 2013 में डाकघर की रिपेयरिंग कराई गई थी लेकिन उसके बाद से देखरेख नहीं हो पाई। सोमवार दोपहर डाकघर में जब लेनदेन के लिए ग्राहक खड़े थे उसी समय ऊपर से छत का एक हिस्सा गिर पड़ा। इससे कई ग्राहक बाल-बाल बचे। इस घटना के बाद डाकघर में अफरा-तफरी मच गई। डाकघर के पोस्टमास्टर श्याम बली ने बताया कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसकी वजह से हम सभी कर्मचारियों को काम करने में असुविधा हो रही है। कैंपस छोटा है। भीड़ ज्यादा लगती है, इसलिए यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आज अचानक छत गिरी तो कई ग्राहक बाल-बाल बच गए। उच्चाधिकारियों से बात करेंगे कि डाकघर को अन्यत्र स्थानातंरित करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed