फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   robbery of liquor shop by miscreants caught on CCTV in azamgarh

Azamgarh News: शराब की दुकान में घुसकर बदमाशों ने की लूट, सेल्समैन को दी धमकी; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Fri, 01 Aug 2025 03:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 03:31 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। महुला बाजार में शराब की दुकान में घुसकर असलहाधारी बदमाशों ने सेल्समैन को धमकाया और रुपये लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
robbery of liquor shop by miscreants caught on CCTV in azamgarh
शराब की दुकान में लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत महुला बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब बृहस्पतिवार की रात असलहों से लैस बदमाशों ने एक सरकारी देसी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि तकनीकी खामी के चलते उसमें दिनांक और समय सही नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घटना महुला पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग पर स्थित शराब की दुकान की है, जिसकी मालिकी अजगरा मसरकी नैनीजोर गांव निवासी विशाल गौड़ पुत्र रमेश गौड़ के पास है। घटना के वक्त दुकान पर मौजूद सेल्समैन प्रकाश यादव पुत्र श्रवण यादव निवासी बड़हलगंज, गोरखपुर ने बताया कि रात लगभग 10 बजे छह से अधिक नकाबपोश बदमाश दुकान में घुस आए। सभी के पास हथियार थे। उन्होंने डरा- धमका कर दुकान से करीब तीन हजार रुपये लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दुकान मालिक विशाल गौड़ और सेल्समैन प्रकाश यादव के चेहरे पर रात की दहशत साफ झलक रही थी। प्रकाश यादव ने कहा कि हम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बदमाश दुकान में घुस आए। बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। विशाल गौड़ ने बताया कि हमें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि इतनी नजदीक चौकी होने के बावजूद बदमाश इतनी हिम्मत कर लेंगे। हमने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है, लेकिन कैमरे की डेट और टाइम सही नहीं थी, जो अब हमने ठीक करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: राखी से पहले बहन के खून से भाई ने रंग ली कलाई, मां-बाप को भी कुल्हाड़ी से काट डाला; रूह कंपा देगी ये कहानी

पुलिस कर रही गहन जांच, खुलासे का दावा
घटना की सूचना मिलते ही रौनापार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। टीम गठित कर गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed