रक्षाबंधन भाई- बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। ऐसे में इस त्योहार का इंतजार हर भाई- बहन को पूरे साल रहती है। इस बार भी 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए सभी उत्साहित हैं। इसी बीच एक भाई ने अपनी ही बहन के खून से अपने हाथों को रंग डाला। इतना ही नहीं उसने अपनी माता- पिता को भी मौत की नींद सुला दी।
आइए हम आपको इस खबर के जरिये घटना की पूरी कहानी बताते हैं...
2 of 8
ghazipur triple murder
- फोटो : अमर उजाला
इस वजह से की थी हत्या
हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के डिलियां गांव की यादव बस्ती की। इस बस्ती में 27 जुलाई यानी बीते रविवार को एक ऐसा घटना घटी जिसको सुनकर हर किसी का कलेजा दहल उठा। डिलियां गांव में अभय यादव उर्फ भुट्टन ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव की हत्या कर दी थी। इसकी वजह थी कि पिता ने बहन कुसुम के नाम पर अपनी जमीन रजिस्ट्री कर दी थी।
3 of 8
मृतक कुसुम यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी थी बहन कुसुम
रविवार की दोपहर में गांव में सबकुछ सामान्य था लेकिन बहन के नाम पर खेत किए जाने से नाराज अभय ने दो मिनट के अंदर करीब 15 फीट के दायरे में बहन, पिता और मां की लाशें बिछा दीं। चौंकाने वाली बात तो ये है कि बहन कुसुम नौ अगस्त को रक्षाबंधन की तैयारी में जुटी हुई थी। हत्यारोपी अभय कुसुम का अकेला सगा भाई था। ऐसे में घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
4 of 8
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन रजिस्ट्री को लेकर हो रहा था विवाद
घटना वाले दिन रोजाना की तरह बहू मुन्नी ने खाना बनाया और परिवार के लोगों ने उसे खाया। इसके बाद वह अपनी सास जमुनी देवी के साथ कमरों की गोबर से लिपाई कर रही थी। इधर, बहन को खेत की रजिस्ट्री करने पर अभय अपने पिता शिवराम से झगड़ रहा था। बहू भी सास से झुंझला रही थी।
इसे भी पढ़ें; UP: बाप पर नौ...बहन पर सात और मां के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार, अभय ने इसलिए बर्बरता से मारा; कांपे डॉक्टर
5 of 8
धान के खेत में दौड़ाकर कुसुम को मारा था अभय
- फोटो : अमर उजाला
अभय के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर भागी थी कुसुम
इसी बीच बात बढ़ गई, तभी कुसुम स्कूटी से वहां पहुंच गई। वह स्कूटी पुराने घर पर खड़ी कर निर्माणाधीन मकान की तरफ बढ़ रही थी, तभी अभय कुल्हाड़ी लेकर दौड़ पड़ा। अभय को देख हेलमेट पहने कुसुम धान के खेत की तरफ भागी, लेकिन अभय ने कुल्हाड़ी से कई वार कर बहन को मार डाला।