फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Robbery of 30 thousand on the strength of a weapon from a moped rider

मोपेड सवार से असलहे के बल पर 30 हजार की लूट

Tue, 16 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Robbery of 30 thousand on the strength of a weapon from a moped rider
सरायमीर। थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दिन में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मोपेड सवार से 30 हजार रुपये लूट लिए और सरायमीर की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही सरायमीर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिलहरी इमामल अली गांव निवासी रामविचार यादव मंगलवार को मोपेड से यूबीआई सिकरौर शाखा पर पैसा निकालने के लिए आया था। उसने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकाला। इसके बाद वह सिकरौर बाजार स्थित पेट्रोप पंप पर मोपेड में तेल भराने के लिए पहुंचा। तेल भरा कर वह पंप से जैसे ही बाहर आया एक बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और असलहा सटा दिया। राम विचार कुछ समझ पाता के इसके पूर्व ही बदमाशों ने उसके पास रखे 30 हजार रुपये नकद को लूट लिया और असलहा लहराते हुए सरायमीर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने तत्काल यूपी 112 पर सूचना दिया। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सरायमीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed