फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Roadways, encroachment removed from Sharda Tirahe

रोडवेज, शारदा तिराहे से हटाया अतिक्रमण

Fri, 15 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 15 May 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways, encroachment removed from Sharda Tirahe
नगर के सुंदरीकरण की राह में रोड़ा अटकाने वालों का आशियाना गुरुवार हो प्रशासन ने ढहा दिया। एसडीएम सदर एके  सिंह की अगुवाई में टीम ने नगर के रोडवेज और शारदा तिराहे के आस-पास अवैध अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


गुरुवार को जैसे ही रोडवेज क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से से अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी बुलडोजर के साथ पहुंचे लोगों में खलबली मच गई। लोग अतिक्रमित क्षेत्र से खुद ही अपने सामानों को हटाते हुए देखे गए। प्रशासन द्वारा समय देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन का कारवां शारदा तिराहे पर पहुंचा।

जहां कुछ दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को लोगों के विरोध के कारण वापस लौटना पड़ा था। लेकिन प्रशासन ने यहां से भी अतिक्रमण को हटा दिया। एसडीएम सदर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। नगर के सुंदरीकरण की राह में जो भी अतिक्रमण सामने आएगा उसे ढ़हा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि अब जल्दी ही नरौली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा। कहा कि प्रशासन नगर में अतिक्रमण पर सख्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed