फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Road construction work stopped

मार्ग निर्माण कार्य रोका

Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Road construction work stopped
विकास खंड के व्यवहरा गांव में कराए जा रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह रोक दिया। ग्रामीण तिराहे पर लग रहे पानी को देखते हुए सड़क को ऊंची करने की मांग की। साथ ही मार्ग के किनारे नाले का भी निर्माण कराने की बात कही।
विज्ञापन


लालगंज विकास खंड के मसीरपुर-तरवां मार्ग पर ठेकेदार द्वारा पिच का निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने व्यवहरा तिराहे पर हो रहे निर्माण को रोक दिया। उनका कहना था कि बरसात में सड़क पर एक से लेकर दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। यहां की सड़क काफी नीचे है।
विज्ञापन


पानी की निकास के लिए सड़क किनारे बनी नाली टूट चुकी है। तिराहे पर पानी की निकास के लिए नाली का निर्माण आवश्यक है। ठीक तिराहे पर एक शीशम का पेड़ है, जो मार्ग से आवागमन में परेशानी उत्पन्न करता है।तिराहे के मोड़ पर जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रवीण सिंह, सूबेदार सिंह ने कहा कि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार होना चाहिए। मौके पर मूलचंद सरोज, मुन्ना विश्वकर्मा, रिंकू सिंह, सुभाष सरोज, रामू सरोज, निसार अहमद, श्यामबली सरोज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed