फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   road broken in two months

दो माह भी नहीं चली 17 लाख की सड़क

Thu, 18 Feb 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 18 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
road broken in two months
नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र के लोग को बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया जाता है। इसके लिए नगरपालिका द्वारा हर गली में इंटर लाकिंग, नाली आदि का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा कालीचौरा से कालीनगंज जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया गया। निर्माण हुए दो माह भी नहीं बीते और सड़क जगह-जगह से टूटनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


नगरपालिका द्वारा दो माह पूर्व काली चौरा से कालीनगंज जाने वाले मार्ग का निर्माण लगभग 17 लाख रुपये की लागत से किया गया। निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा किस प्रकार मानक की अनदेखी की गई, इसका नजारा सड़क की हालत को देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ठेकेदार तो अपना काम कर चलता बना, अब भुगतना इस पर आवागमन करने वालों को करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सावन गोंड की मानें तो ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण के दौरान मानक की अनदेखी की गई है। सुभाष गुप्ता ने कहा कि अलकतरा कम डाला गया। इसीलिए दो महीने में सड़क क्षतिग्रस्त होनी शुरू हो गई।


सड़क तो ठीक बनी है लेकिन जिन स्थानों पर सड़क पर पानी बहता है, उन स्थानों पर सड़क टूट गई है। इसके लिए ठेकेदार को इसकी मरम्मत का निर्देश दे दिया गया है। - ओमप्रकाश, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed