फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Canal lining to curb erosion; farmers to get relief.

Azamgarh News: नहर की लाइनिंग से थमेगी कटान, किसानों को मिलेगी राहत

Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Canal lining to curb erosion; farmers to get relief.
ठेकमा। नहर टूटने और पानी के बहाव में बाधा से परेशान किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। शारदा सहायक खंड-23 के सहनुडीह-बड़गहन स्थित रजवाहा नहर की शीशी लाइनिंग का काम शुरू हो गया है। शासन से इसके लिए 1.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कार्य पूरा होने से नहर मजबूत होगी और पानी के रिसाव व कटान की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग ने एक माह के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि गेहूं की सिंचाई के समय किसानों को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन

विभाग के सहायक अभियंता रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सहनुडीह-बड़गहन के अलावा जौनपुर जिले के मेहरावां में भी नहर की शीशी लाइनिंग कराई जा रही है। इससे नहर की मजबूती बढ़ेगी और पानी के बहाव के दौरान टूटने की आशंका कम होगी। जूनियर इंजीनियर आलोक नाथ ने बताया कि कार्य विभागीय अधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा है। इसे निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास है, जिससे सिंचाई के सीजन में किसानों को परेशानी न हो। इस दौरान मेठ राधेश्याम, इंदल राजभर, ठेकेदार सुरेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान राकेश मौर्य, विनोद राय, जोगेंद्र राय, विनोद सिंह, संजय सिंह, शशिधर तिवारी और करुणाकांत राय सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed