{"_id":"61bdfbe0244098224207e932","slug":"road-accident-in-azamgarh-class-10th-girl-student-dies-due-to-hit-by-unknown-vehicle-while-returning-home-from-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से 10वीं की छात्रा की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: अज्ञात वाहन की टक्कर से 10वीं की छात्रा की मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हादसा
Sat, 18 Dec 2021 08:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:48 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के थाना गंभीरपुर क्षेत्र के वर्मा तिराहा गोसाई की बाजार में स्कूल से घर आ रही 10वीं की छात्रा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बरवां तिराहे पर शनिवार को स्कूल से घर लौटने के दौरान छात्रा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई। उसे जबतक उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौत हो गई। मृतका 10वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना के गोमाडीह गांव निवासिनी मुस्कान (15) पुत्री राममिलन हाईस्कूल की छात्रा थी। गोसाई की बाजार स्थित प्राइवेट विद्यालय में वह पढ़ती थी। नित्य की भांति शनिवार को वह स्कूल गई थी। शाम चार बजे छुट्टी होने पर वह पैदल ही घर लौट रही थी। जैसे ही छात्रा बरवां तिराहे पर पहुंची, तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल छात्रा को जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बहन एक भाई में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः मायके में रह रही विवाहिता का शव पोखरी में मिला, शरीर पर चोट के निशान