{"_id":"0fc202d3670505da7a145800e7e911a9","slug":"road-accident-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक में टक्कर मारकर पलट गई अनुबंधित बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक में टक्कर मारकर पलट गई अनुबंधित बस
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी की सराय थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित अनुबंधित बस बाइक में टक्कर मार स्वयं खड्ढे में पलट गई। इसमें बस चालक सहित बाइक पर सवार एक किशोरी और एक व्यक्ति घायल हो गया। लोगों ने घायलों को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घायलों में राजेंद्र यादव (40) पुत्र दयाराम देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया गांव का निवासी है। वह अनुबंधित बस का चालक है। बाइक सवार फूलचंद (50) पुत्र देवराज रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव का निवासी और उसकी बाइक पर बैठी मुनीता (16) पुत्री राधेश्याम कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवइत रशूलपुर गांव की रहने वाली है। बुधवार की सुबह फूलचंद और मुनीता एक बाइक पर सवार होकर रानी की सराय थाने के कोटिला बाजार स्थित एक डाक्टर के यहां दवा लेने जा रहे थे।
बस वाराणसी से आजमगढ़ की ओर आ जा रही थी। घटना के वक्त बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे। बस जैसे ही अमौड़ा गांव के समीप पहुंची कि अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक में टक्कर मारते हुए पलट गई। बस पलटने से सिर्फ चालक ही घायल हुआ। जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बाद में सभी यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।