फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rizwan an aide of Mafia Kuntu will be attached with property worth 65 lakhs

आजमगढ़: माफिया कुंटू के सहयोगी रिजवान की कुर्क होगी 65 लाख की संपत्ति, पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में भी रहा है शामिल

Wed, 03 Nov 2021 09:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 09:11 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी रिजवान की 65 लाख की संपत्ति कुर्क की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली की आख्या व एसपी आजमगढ़ की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश बुधवार को जारी कर दिया।

विज्ञापन
Rizwan an aide of Mafia Kuntu will be attached with property worth 65 lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी रिजवान की 65 लाख की संपत्ति कुर्क की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली की आख्या व एसपी आजमगढ़ की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है। 

विज्ञापन



पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के साथ ही कुंटू सिंह के हर कामों में शामिल रहने वाले अपराधी रिजवान पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। रिजवान 10 वर्ष से जरायम की दुनिया में कुंटू सिंह के साथ सक्रिय रहा है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आदेश में कहा है कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंटू के सहयोगी रिजवान की अपराध के जरिये अर्जित की गई 65 लाख की संपत्ति चिह्नित की है। रिजवान निवासी समुद्रपुर गांव, कोतवाली जीयनपुर ने अपराध की कमाई से 16 अगस्त 2018 को अमिलो में जमीन खरीदी थी।


इस भूमि का वर्तमान में बाजार मूल्य 65 लाख रुपये है। जीयनपुर पुलिस की आख्या व एसपी की संस्तुति पर  रिजवान की 139.75 एयर भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। एसडीएम सदर को इस संपत्ति का प्रशासन नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed