फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rise in female hospital facilities

महिला अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 10 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 10 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rise in female hospital facilities
जिले के महिला अस्पताल के दिन बहुरने वाले हैं। अब अस्पताल में कई सुविधाओं बढ़ाई जाएंगी। इससे मरीजों के साथ ही तीमारदार भी राहत महसूस कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सुविधाएं बढ़ाने की जिम्मेदारी एनएबीएच (नेशनल एक्रीबेशन बोर्ड फार हास्पिटल) को सौंपी गई है। सोमवार को एनएबीएच के अधिशासी अभियंता एन कुमार ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।

जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के 23 अस्पतालों को उच्चीकृत करने का निर्णय लिया है। इनमें जिला महिला चिकित्सालय भी शामिल है।
विज्ञापन


सोमवार को एनएबीएच के अधिशासी अभियंता एन कुमार महिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद फायर स्टेशन के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया और अस्पताल में आग से बचाव के लिए लगने वाले उपकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि यह उपकरण कहां-कहां पर लगने हैं। इस संबंध में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. अमिता अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के निरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है।

 अस्पताल के ओटी में और उपकरण के साथ ही सुविधाएं बढ़ेंगी। भवन की मरम्मत, साफ सफाई के साथ ही पेयजल की उपलब्धता पर भी ध्यान दिया जाएगा।

चिकित्सालय में मरीजों और तीमारदारों के बैठने तथा आराम करने के लिए खास तौर से जगह बनाई जाएगी। बताया कि अधिशासी अभियंता द्वारा इसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।


रिपोर्ट के आधार पर बजट आएगा और अस्पताल के उच्चीकरण की कार्रवाई शुरू होगी। अस्पताल के उच्चीकरण से जनता को खास कर महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed