{"_id":"63f8913a7a98fdbc310909e3","slug":"reward-of-rs-25-thousand-declared-on-three-liquor-smugglers-in-azamgarh-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: तीन शराब तस्करों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, तीनों हैं शातिर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: तीन शराब तस्करों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, तीनों हैं शातिर अपराधी
Fri, 24 Feb 2023 03:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Feb 2023 03:58 PM IST
सार
यूपी के आजमगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी, निर्माण और बिक्री की कवायद में लगे तीन शातिर अपराधियों पर एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को 25-25 हजार का इनाम घोषित किया।
विज्ञापन
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में अवैध शराब तस्करी, निर्माण और बिक्री की कवायद में लगे तीन शातिर अपराधियों पर एसपी अनुराग आर्य ने शुक्रवार को 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। लंबे समय से तीनों फरार चल रहे हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बिलरियागंज क्षेत्र के कोठिहार गांव निवासी छोटू सिंह उर्फ शिवम की तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी है।
विज्ञापन
वह हत्या के प्रयास, अवैध शराब निर्माण, बिक्री व तस्करी जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त है। वहीं इसी क्षेत्र के बरोही फत्तेहपुर गांव निवासी राम मिलन चौरसिया पर जिले के बिलरियागंज, महराजगंज, रौनापार थाना में अवैध शराब तस्करी, गैर इरादतन हत्या समेत लगभग 30 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बिलरियागंज थाना के ही शहाबुद्दीनपुर निवासी प्रदीप यादव भी 33 मुकदमों में वांछित है। तीनों की गिरफ्तारी को लेकर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन