{"_id":"6394c705a1c2821b881764f7","slug":"retro-reflector-tape-mandatory-for-all-vehicles-in-fog-azamgarh-news-vns68792120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कोहरे में सभी वाहनों के लिए ‘रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कोहरे में सभी वाहनों के लिए ‘रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य
विज्ञापन
आजमगढ़। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। बाहरी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध भी छाने लगा है। इस दौरान सड़कों पर वाहनों के आपस में टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे निपटने के लिए सभी प्रकार के वाहनों के पीछे और आगे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह टेप सड़क पर वाहन सवारों को अलर्ट मोड पर रखेगा।
वाहनों पर लगे चमकीले टेप भीषण कोहरे में भी 500 मीटर दूर तक दिखाई पड़ता है। इससे काफी हद तक हादसों पर रोक लगेगी। परिवहन विभाग ट्रैक्टर-ट्राली और भारी वाहनों के पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप अनिवार्य रूप से लगाने के लिए वाहन मालिकों को निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम अपनी बसों में रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाएगा। वहीं शासन के निर्देश पर लोनिवि को सड़क निर्माण एजेंसियों के साथ एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें सड़कों पर साइनेज, ट्रैफिक कांबिंग मेजर्स, लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, स्पीड लिमिट के साइनेज का सत्यापन कर संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट देंगे।
सभी वाहनों के आगे व पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगेंगे। इससे कोहरे में वाहन सवार, बस यात्रियों का सफर सुरक्षित रहेगा। 15 दिसंबर तक सभी को वाहनों में चमकीले टेप लगवाने हैं। - सतेंद्र कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन।