फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Restriction on undeclared cuts, demand for replacement of dilapidated wires, poles

अघोषित कटौती पर लगाम, जर्जर तारों, खंभों को बदलने की मांग

Fri, 16 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Restriction on undeclared cuts, demand for replacement of dilapidated wires, poles
आजमगढ़। नगर में अघोषित कटौती सहित जर्जर तारों और खंभों को बदलने आदि मांगों को लेकर शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल नगर इकाई ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

अध्यक्ष मनोज कुमार बरनवाल ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि नगर में बिजली की अघोषित कटौती से व्यापारी वर्ग में आक्रोश है। पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर एवं चौक से कालीनगंज तक जर्जर तारों के कारण फाल्ट से विद्युत कटौती हो रही है। वहीं विद्युत विभाग द्वारा जो अंडरग्राउंड केबिल बिछाई गई थी देख-रेख में लापरवाही से अधिकांश बाक्स शार्ट-सर्किट की वजह से जल जा रहे हैं। फाल्ट के कारण कई दुकानों और घरों की बिजली कट जा रही है। कई जगह बिजली के खंभे जर्जर हालात में सड़क पर तार के सहारे खड़े हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। उन्होंने डीएम से नगर में बदहाल आपूर्ति व्यवस्था और जर्जर तारों, खंभों आदि को बदलने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रशांत बरनवाल, गोपाल जी, शैलेश बर्नवाल, दीनानाथ, जयप्रकाश सेठ, कमल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed