फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Respect for teachers lies in a strong organization: Dhruv Kumar Tripathi

मजबूत संगठन में ही शिक्षकों का सम्मान निहित: ध्रुव कुमार त्रिपाठी

Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Respect for teachers lies in a strong organization: Dhruv Kumar Tripathi
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद आजमगढ़ के जिला परिषद की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाल सभागर में संगठन के अध्यक्ष बृजेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक विधायक ध्रुवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक समुदाय ने अपनी शून्य से शिखर की ओर यात्रा में जो कुछ उपलब्धियां अर्जित किया है। वह एक मजबूत संगठन के ध्वज के नीचे अपने संघर्षों एवं बलिदानों के बल पर अर्जित किया है। कहा, शिक्षक हितों के लिए जहां हम सड़कों पर संघर्ष करते हैं वहीं संघर्ष का एक मंच है और वह उप्र विधान परिषद का मंच है। जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी है, और हमारी अर्जित उपलब्धियों को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है। ऐसी स्थित में एक मजबूत और जुझारू संगठन समय की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षकों को चेताया कि अगर हम जरा भी शिथिल पड़े तो सभी महत्वपूर्ण उपलब्धियां खतरे में पड़ सकती है। जिलामंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संगठन पूरी तरह दल निरपेक्ष, धर्म निरपेक्ष एवं जाति संप्रदाय निरपेक्ष संगठन है। यही निरपेक्षता उसकी असली ताकत रही है। अंत में प्रदेशीय आय-व्यय निरीक्षक ध्रुवमित्र शास्त्री की बड़ी पुत्री एवं गांधी इंटर कॉलेज मालटारी के अध्यापक सत्यराम यादव की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त की गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश राय, वरिष्ठ शिक्षक नेता दिवाकर तिवारी, आय-व्यय ध्रुवमित्र शास्त्री, मंडलीय मंत्री मुन्नू यादव, शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, प्रदीप यादव, गोपाल जी गुप्ता, आनंद यादव, दिवाकर राम, देवेंद्र पांडेय, परशुराम यादव, दुखंती यादव, प्रेमशीला राय, अनामिका राय, नीलम राय, रिजवान अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed