फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Respect for Brahmins in SP: Nandani Mishra

सपा में ब्राह्मणों का सम्मान: नंदनी मिश्र

Sun, 08 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Respect for Brahmins in SP: Nandani Mishra
महराजगंज। समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष नंदनी मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का उत्पीड़न व हत्याएं हुई हैं। मात्र समाजवादी पार्टी ही एक ऐसा दल है, जहां ब्राह्मणों का सम्मान है। उन्होंने उक्त बातें रविवार को क्षेत्र चांदपुर (मिश्रपुर) गांव स्थित सोनू मिश्र के आवास में रविवार को समाजवादी प्रबुद्ध सभा की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि हर दल में कुछ बुरे लोग होते हैं। लेकिन उनसे भागने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनसे लड़ कर उन्हें अपने अनुरूप ढालने की जरूरत होती है। पूर्व मंत्री स्व. वसीम अहमद की पत्नी शमा वसीम ने कहा कि जिस तरह से आप लोगों के मान सम्मान की लड़ाई मंत्री जी लड़ते रहे तथा आप लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे उस विश्वास को मैं अपने जीवन काल के अंत तक कायम रखूंगी। इस अवसर पर जफर कासिम, विधानसभा अध्यक्ष मनीष मिश्र, सुरेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन संजय मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed