फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Resentment is not diminishing, effigy of China burnt in Azamgarh

आजमगढ़ में कम नहीं हो रहा आक्रोश, फूंका चीन का पुतला

Thu, 18 Jun 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Resentment is not diminishing, effigy of China burnt in Azamgarh
मार्टिनगंज तहसील परिसर में चीन सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। गलवां घाटी में शहीदों पर हुए हमले और उनकी मौत पर लोगों ने बृहस्पतिवार को भी चीन का विरोध जारी रहा। लोगों ने चीन का पुतला फूंका और नम आंखों से देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने कहा कि चीन हमेशा से हमारी जमीन पर अपनी निगाह रखता है। उसके सैनिक पहले हमारी सीमा में घुसते हैं। फिर हमारे सैनिकों पर चोरी छिपे हमला किया जाता है। भारत के खिलाफ वह पाकिस्तान और अब नेपाल को भी हमारे खिलाफ तैयार कर रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर चीन की पुरी दुनिया में थू-थू हो रही है। वह चारों ओर से घिर गया है। ऐसे में पूरी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कायराना हरकत कर रहा है। हमें उसके सामानों को बहिष्कार करना होगा।
विज्ञापन

तरवां प्रतिनिधि के अनुसार मेंहनगर तहसील क्षेत्र के आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार की देर शाम बोंगरिया बाजार में कैंडल जलाकर नम आंखों से सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही चीन का पुतला फूंका। लोगों ने चीन मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। लोगों ने चाइनीज सामानों का बहिष्कार करने की कही। लोगों से भी इसकी अपील की। इस मौके पर विजय श्रीवास्तव, बृजभूषण रजक, जय श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, मानस मोदनवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, रोहित रजक, चंदू सिंह आदि थे। मेजवा प्रतिनिधि के अनुसार मिजवां फाउंडेशन ट्रस्ट के कैंप कार्यालय पर शोक सभा कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। ट्रस्ट के सचिव सखावत हुसैन ने कहा कि मुल्क की हिफाजत करते हुए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले वीरों को हम नमन करते हैं। शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। संचालन नैयर रजा ने किया। इस मौके पर फरहत हुसैन, हसरत, फिरतू, रामनाथ, राजेश, वीरेंद्र, अफसर, कैफ आदि थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पुतला लेकर जलूस के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया। इसके बाद अहरौला रोड पर हिंद गर्ल्स कालेज के पास उसका दहन कर दिया गया। इस मौके पर श्रवण कुमार मोदनवाल, शिवम शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, अरबाज, अरविंद राजभर, दशरथ बिंद आदि थे।

मार्टिनगंज में चीन के राष्ट्रपति का पुतला का फूंकते लोग।

मार्टिनगंज में चीन के राष्ट्रपति का पुतला का फूंकते लोग।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट पर चीन का पुतला का फूंकते छात्र।

कलेक्ट्रेट पर चीन का पुतला का फूंकते छात्र।- फोटो : AZAMGARH

मेंहनगर बोंगरिया बाजार में चीन का पुतला फूंकते आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सदस्य।

मेंहनगर बोंगरिया बाजार में चीन का पुतला फूंकते आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सदस्य।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed