फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recovery made from 4409 farmers out of 18957 who took Samman Nidhi by hiding information

Azamgarh News: जानकारी छिपाकर सम्मान निधि लेने वाले 18957 में से 4409 किसानों से हुई वसूली

Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Recovery made from 4409 farmers out of 18957 who took Samman Nidhi by hiding information
मंडल के तीनों जनपदों में 18957 आयकर देने वाले किसान किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। मामला सामने आने पर विभाग ने अपात्रों की की सम्मान निधि रोक दी है, लेकिन सभी अपात्र किसानों से अभी तक वसूली नहीं हो पाई है। सिर्फ 4409 अपात्रों से दो करोड़ 66 लाख 64 हजार की वसूली हो पाई है।
विज्ञापन

मंडल के तीनों जनपदों में अपात्र किसानों ने जानकारियों को छिपाकर योजना का लाभ लेते रहे थे। मामला सामने आने पर इनको सम्मान निधि योजना से वंचित कर दिया गया है। अब नोटिस भेजकर सम्मान निधि की किस्तों की वसूली की जा रही है। खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्ष 2019 मेें केंद्र सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। इसमें किसानों को एक वर्ष में तीन किस्तों में छह हजार रुपये दिया जाता है। योजना के तहत आजमगढ़ मंडल में 1729763 किसान पंजीकृत हैं। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का अपात्र किसान भी लाभ उठाने लगे। विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडल में किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 18957 किसान ऐसे हैं जो आयकर की श्रेणी में आ रहे हैं, और योजना का लाभ उठा रहे थे। सत्यापन में जब मामला सामने आया तो इनसे किसान सम्मान निधि की किस्तों की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया। हालांकि अभी तक विभाग आजमगढ़, मऊ व बलिया में आयकर की श्रेणी में चिह्नित सभी किसानों से सम्मान निधि की वसूली नहीं कर पाया है। 18957 आयकरदाता किसानों में से 4409 से दो करोड़ 66 लाख 64 हजार की वसूली हो पाई है।
विज्ञापन

00
जनपद - कुल किसान- आयकरदाता- किसान- अब तक वसूली
आजमगढ़- 887051- 9174- 1568- 12230000
मऊ- 335027- 3647- 885- 9232000
बलिया- 507685- 6163- 1956- 4202000
00
पात्रता की श्रेणी में आने वाले किसान ही किसान सम्मान निधि का लाभ उठा सकते हैं। मंडल में किसान सम्मान निधि का लाभ लेने में जो आयकरदाता किसान चिह्नित किए गए हैं, उनसे सम्मान निधि की किस्तों की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। 4409 किसानों से दो करोड़ 66 लाख 64 हजार की वसूली भी हो चुकी है। अन्य से वसूली की जा रही है। -गोपालदास गुप्ता-संयुक्त कृषि निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed