फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Recommendation of action on assistant accountant and then DPRO

सहायक लेखाकार व तत्कालीन डीपीआरओ पर कार्रवाई की संस्तुति

Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action on assistant accountant and then DPRO
आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लाक के पिपरौला गांव में बनाए जा रहे पंचायत भवन में गुणवत्ताहीन सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत मिली। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार ने शिकायती प्रकरण से संबंधित पत्रावली अपने स्तर पर दबाए रखे। वहीं तत्कालीन डीपीआरओ लालजी दुबे की भी संलिप्तता सामने आई। जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक आंतरिक लेखा लखनऊ व प्रमुख सचिव पंचायती राज को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

विकास खंड मार्टीनगंज के ग्राम पंचायत पिपरौला के निवासी सुशील कुमार राय ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप था कि पिपरौला गांव में गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण चल रहा है। जिसके कारण पंचायत भवन के एक तरफ की दीवार और छज्जा गिर गया। जबकि इसके निर्माण पर कुल करीब दस लाख रुपये ज्यादा फर्जीवाड़ा किया जाएगा। उक्त मामले की शिकातय जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात पटल सहायक सहायक लेखाकार अमित गुप्ता द्वारा पंचायत भवन पिपरौला के शिकायती प्रकरण से संबंधित पत्रावली अपने स्तर पर दबाए रखते हुए अति विलंब किया गया। जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अमित गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निदेशक आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय लखनऊ को पत्र लिखा गया है। वहीं तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे जानबूझकर घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई है। जिले लेकर अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग लखनऊ व निदेशक पंचायती राज लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, सचिव व जेई से होगी 103786 होगी रिकवरी
आजमगढ़। विकास खंड मार्टीनगंज के पिपरौला गांव में गुणवत्ताहीन पंचायत भवन का निर्माण किया गया है। जिसके कारण एक तरफ की दीवार और छज्जा गिर गया। शिकायत पर जांच हुई तो ग्राम प्रधान, सचिव व जेई दोषी पाए गए। सीडीओ ने तीनों से 103786 रुपये समानुपातिक वसूली कर संगत खाते में जमा कराने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सचिव व जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed