फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Received the status of a national opera drama

नौटंकी को मिले राष्ट्रीय संगीतिका का दर्जा

Mon, 21 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 21 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Received the status of a national opera drama
विशेष बातचीत
लोक महोत्सव देशज में आयोजित परिचर्चा में भाग लेने मथुरा से आए वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि  विलुप्त हो रही नौटंकी के उत्थान के लिए आवश्यक है कि उसे राष्ट्रीय संगीतिका (नेशनल ओपेरा) घोषित किया जाए क्योंकि यही एक ऐसी स्वच्छ विधा है, जिसके जरिए योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया जा सकता है।
विज्ञापन


पत्रकारिता से लंबे समय तक जुड़े रहे भाटिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि सांस्कृतिक क्षेत्र में भारत की यही एक ऐसी अपनी विधा है जिसमें समसामयिक, लोककथा के साथ पौराणिक कथाओं का भी समावेश है। आज देश के झंडे से लेकर राष्ट्रीय पशु, पक्षी तक घोषित हो चुके हैं लेकिन संगीत का नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में इस विधा को आयाम देने के लिए जरूरी है कि इसे राष्ट्रीय संगीतिका घोषित किया जाए। चर्चित नौटंकी भूदान के लेखक भाटिया ने कहा कि उपेक्षा के कारण इस विधा के कलाकार लीक से हटकर कार्यक्रमों का मंचन करने लगे। इसी से यह विधा बदनाम हुई। प्रयास किए जाए तो इसकी बदनामी के दाग धुल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाशवाणी के लिए कई नौटंकी लिख चुके भाटिया कहते हैं कि नौटंकी ही ऐसी विधा है, जो रात नौ बजे शुरू होती है। इसके कलाकार जीवंत प्रस्तुति कर दर्शकों को पूरी रात रोके रखते हैं और किसी विधा में यह दम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed