फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP protest; demand for Chief Election Commissioner's resignation.

Azamgarh News: सपा का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Thu, 08 Oct 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
SP protest; demand for Chief Election Commissioner's resignation.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

दोपहर बाद सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पहले देश की जनता और विपक्षी दलों को गुमराह किया और अब सुप्रीम कोर्ट को भी गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के विरोध में समाजवादी पार्टी दिल्ली के साथ आजमगढ़ में भी संघर्ष कर रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यों से देश का माहौल खराब हुआ है और लोगों का चुनाव आयोग पर भरोसा कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, राहुल सांकृत्यायन, विश्राम राय और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के विपरीत मनमाने तरीके से लोगों के वोट काटकर सत्ता कायम रखना चाहती है। इससे देश आर्थिक और राजनीतिक रूप से कमजोर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सामने लोकतंत्र बचाने का संकट खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक इसका विरोध करेगी। उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसमें बदलाव संसद की मंजूरी के बिना नहीं किया जा सकता। सांसद ने दावा किया कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते थे कि समाजवादी पार्टी विधानसभा की तीन सीटों के मुद्दे में उलझी रहे। अब मुख्यमंत्री को अपनी विदाई की तैयारी करनी चाहिए। धर्मेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में निकले मार्च में कार्यकर्ता ‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’, ‘भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न नारों वाली तख्तियां थीं।
सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सुबह से ही जारी था। दोपहर बाद सांसद के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से करीब एक किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला।

मार्च में सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, एमएलसी बलराम यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, बेचई सरोज, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, डॉ. एचएन सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed