{"_id":"62f5e8df8695da71537d8da7","slug":"raukou-tells-sabauddin-is-innocent-and-assurance-of-legal-aid","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल की नजर में सबाउद्दीन बेगुनाह: परिजनों से मिलकर जानी एक-एक बात, कानूनी सहायता का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल की नजर में सबाउद्दीन बेगुनाह: परिजनों से मिलकर जानी एक-एक बात, कानूनी सहायता का आश्वासन
Fri, 12 Aug 2022 12:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:19 PM IST
सार
राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए सबाउद्दीन के परिजनों से मिला। राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल ने सबाउद्दीन को बेगुनाह बताते हुए उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सबाउद्दीन के घर राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए सबाउद्दीन के परिजनों से मिलने बृहस्पतिवर को राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल का प्रतिनिधिमंडल अमिलो उसके घर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली और उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
एटीएस ने सबाउद्दीन आजमी को मुबारकपुर नगर के मोहल्ला महमूदपुरा अमिलो घर से तीन अगस्त को उठाया और एक सप्ताह बाद उसे आईएसआईएस का आतंकी बताकर गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल को परिजनों ने बताया कि सबाउद्दीन बेगुनाह है। सीधा साधा नौ जवान घर पर रहकर हैंडलूम पर कढ़ाई का काम करता था।
एटीएस वाले आश्वासन देकर साथ ले गए थे कि पूछताछ कर छोड़ दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि लूम के औजार भी उठाकर ले गए। परिजन डरे सहमे हुए हैं। राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को कानूनी सहायता का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय ओलेमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमिर रशादी के पुत्र होजैफा आमिर रशादी, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष नुरूलहोदा अंसारी,मुबारकपुर विधान सभा अध्यक्ष अब्दुल मुगनी आदि शामिल रहे।