{"_id":"610c2ede8ebc3ec20c737986","slug":"ration-distributed-in-anotsav-counted-achievements-of-bjp-government-azamgarh-news-vns604482286","type":"story","status":"publish","title_hn":"2171 कोटे की दुकानों पर लाभार्थियों से वर्चुअली जुड़े पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2171 कोटे की दुकानों पर लाभार्थियों से वर्चुअली जुड़े पीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पीएम मोदी ने बृहस्पतिवार को अन्नोत्सव का वर्चुअल शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना महोत्सव के तहत पूरे जिले में गरीबों को अन्न वितरित किया गया। जिले की 2171 दुकानों पर एक साथ अनाज वितरण कर अन्न महोत्सव मनाया गया।
अन्न महोत्सव शुभारंभ सर्वप्रथम नरौली स्थित सोनकर बस्ती के सरकारी गल्ले की दुकान से किया गया। प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक एवं जन प्रतिनिधि ने किस्मती, गायत्री, मनभारती, बेचानी एवं संध्या को सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए बैग में अन्न दिया गया। इसी क्रम मे विकास खंड पल्हनी के उकरौड़ा प्राथमिक विद्यालय में आयोजित अन्न महोत्सव में प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक, ध्रुव सिंह व अखिलेश मिश्र द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों को पांच किग्रा. प्रति यूनिट की दर से अन्न का वितरण किया। अंत्योदय कार्ड धारक के प्रमुख लाभार्थी लक्षमीना, राधिका, राधा, सुनीता, गौतम, महाराजी शामिल हैं। प्रमुख सचिव के. रविन्द्र नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देश पर पिछले साल से ही गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोविड-19 महामारी से प्रभावित ऐसे परिवार जिनके कमाने का साधन खत्म हो गया है, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क गुणवत्तायुक्त एवं पारदर्शी पूर्ण तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के अंतर्गत गरीबों को पांच किग्रा. प्रति यूनिट की दर से गेहूं एवं चावल दिया जा रहा है। अन्न महोत्सव में जिलाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर, समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विनोद कुमार सिंह सहित आदि उपस्थित थे।