Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rashtriya Adhikar Morcha will contest all 403 assembly seats.

Azamgarh News: सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

Thu, 05 Nov 2026 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Adhikar Morcha will contest all 403 assembly seats.
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन

संगठन ने चुनाव की तैयारियों के लिए प्रदेश में अपना सांगठनिक ढांचा मजबूत करने का संकल्प लिया। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेगा। उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में करने की बात कही। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष कविता तिवारी ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को जरूरी बताया। प्रदेश सचिव विकास उपाध्याय और प्रिंस गॉड ने भी संगठन की आगामी रणनीति पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओंकार पाठक सोनू ने कहा कि यूजीसी और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर सवर्ण समाज में नाराजगी है। सम्मेलन में राजन दुबे, मदन चौबे और महेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed