फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rapata bridge will be built near Banka village

बांका गांव के पास बनेगा रपटा पुल

Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rapata bridge will be built near Banka village
देवारा क्षेत्र के बांका गांव के पास रपटा पुल के निर्माण के लिए मौके पर निरीक्षण करते जेई। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। बांका गांव के पास रपटा पुल बनाया जाएगा। शनिवार को निजीक्षण के बाद अभियंता रोशन लाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

‘पुल नहीं तो करेंगे मतदान का बहिष्कार’ शीर्षक से अमर उजाला ने 12 नवंबर को खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद तकनीकी टीम गांव पहुंची। हरैया विकासखंड के बांका गांव के पास तीन वर्ष पूर्व बना छोटा पुल इस वर्ष बाढ़ के दबाव में बह गया था। इसके चलते कई गांवों के निवासियों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हारकर उन्होंने पुल नहीं बनने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दे दी। इसकी सूचना प्रकाशित होने के बाद शनिवार को अभियंता रोशन लाल के साथ टीम पहुंची। साथ में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, ग्राम प्रधान हीरालाल यादव मौजूद थे। अधिकारियों ने सुझाया कि मनरेगा और दूसरे मदों से यहां रपटा पुल तैयार किया जा सकता है। पुल का मौके पर ही मसौदा तैयार किया गया। खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद और ब्लाक प्रमुख ने भी इस पर मंत्रणा की। इस पुल के निर्माण के बाद बांका बूढ़न पट्टी, भदौरा, साहडीह, देवारा खास राजा आदि गांवों के लगभग 20,000 की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed