फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ramakant appeared before VC in seven cases

Azamgarh News: सात मामलों में वीसी से पेश हुआ रमाकांत

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramakant appeared before VC in seven cases
विधायक रमाकांत यादव की बृहस्पतिवार को कुल सात मामलों में दो अदालतों में वीसी के जरिये फतेहगढ़ जेल से पेशी हुई। एक मामले में 21 अगस्त, दो मामलों में 22 अगस्त तो चार मामलाें में 25 अगस्त की तारीखें अदालत ने दीं।
विज्ञापन

एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट के न्यायाधीश अशोक कुमार की अदालत में रमाकांत की पांच मामलों में पेशी थी। जिसमें पवई थाना के एक मामले में 21 अगस्त की तारीख पड़ी है। वहीं फूलपुर के अंबारी में चक्काजाम, पवई में चक्काजाम, जहानागंज के चकवल में ईवीएम लूट मामला व दीदारगंज में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 25 अगस्त की तारीख तय हुई।
विज्ञापन

वहीं एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में भी दो मामलों में पेशी थी। फूलपुर कोतवाली में एक जहरीली शराब बरामदगी तो दूसरा जहरीली शराब पीने से मौत का मामला था। जहरीली शराब बरामदगी मामले में महेंद्र की गवाही हुई। इसके बाद दोनों ही मामलो में न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए 22 अगस्त की तारीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed