फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ' Rama Rama is the Bila Jnmwan

‘राम क भइलै जनमवां हो रामा...’

Sat, 16 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
' Rama Rama is the Bila Jnmwan
रामनवमी
जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी' और 'राम क भइलै जनमवां हो रामा, चैत्र रामनवमी के दिन' की धुन पर श्रद्घालु झूमते रहे। इस दौरान जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


भगवान राम के जन्मोत्सव की धूम शुक्रवार को पूरे जनपद में देखने को मिली। जगह-जगह स्थित रामजानकी मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही नए वस्त्रों से उनका शृंगार किया गया था। नए वस्त्रों में सजे भगवान राम और माता सीता की अनुपम छटा देख भक्त निहाल हो रहे थे।
विज्ञापन


जनपद के पहलवानपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से ही श्रद्घालु ढोलक झाल के साथ मंदिर पर जमा हो गए। इसके बाद, भजन और कीर्तन का दौर शुरू हुआ। जो 11.45 मिनट तक चला। इसके बाद, रामायण का पाठ किया गया। जिसमें 'नौमी तिथि मधुमास पुनीता, शुक्ल अष्टदस ऋषि गौरीसा' चौपाई का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 बजते-बजते रामायण की चौपाई का पाठ भगवान राम के जन्म के सोपान तक जा पहुंचा। जैसे ही 12 बजा 'भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी....' के छंद से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने खड़ें होकर घंटा और घड़ियाल की धुन पर भगवान राम के जन्म का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा गांव गूंज रहा था। इसके बाद गायक मंडली द्वारा चैता की प्रस्तुति की गई और उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।


बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार, रामजानकी मंदिर बिंद्राबाजार में राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed