{"_id":"571135d84f1c1b0a174a6b57","slug":"rama-rama-is-the-bila-jnmwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राम क भइलै जनमवां हो रामा...’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राम क भइलै जनमवां हो रामा...’
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी' और 'राम क भइलै जनमवां हो रामा, चैत्र रामनवमी के दिन' की धुन पर श्रद्घालु झूमते रहे। इस दौरान जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भगवान राम के जन्मोत्सव की धूम शुक्रवार को पूरे जनपद में देखने को मिली। जगह-जगह स्थित रामजानकी मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के साथ ही नए वस्त्रों से उनका शृंगार किया गया था। नए वस्त्रों में सजे भगवान राम और माता सीता की अनुपम छटा देख भक्त निहाल हो रहे थे।
जनपद के पहलवानपुर गांव स्थित रामजानकी मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से ही श्रद्घालु ढोलक झाल के साथ मंदिर पर जमा हो गए। इसके बाद, भजन और कीर्तन का दौर शुरू हुआ। जो 11.45 मिनट तक चला। इसके बाद, रामायण का पाठ किया गया। जिसमें 'नौमी तिथि मधुमास पुनीता, शुक्ल अष्टदस ऋषि गौरीसा' चौपाई का पाठ किया गया।
विज्ञापन
12 बजते-बजते रामायण की चौपाई का पाठ भगवान राम के जन्म के सोपान तक जा पहुंचा। जैसे ही 12 बजा 'भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी....' के छंद से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने खड़ें होकर घंटा और घड़ियाल की धुन पर भगवान राम के जन्म का जश्न मनाया। इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा गांव गूंज रहा था। इसके बाद गायक मंडली द्वारा चैता की प्रस्तुति की गई और उपस्थित लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।
बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार, रामजानकी मंदिर बिंद्राबाजार में राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।