फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Rajpal Kashyap will fight for the poor from the road to the house

सड़क से सदन तक लड़ेंगे गरीबों के लिए लड़ाई, राजपाल कश्यप

Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rajpal Kashyap will fight for the poor from the road to the house
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद और सगड़ी विधानसभा विधायक एचएन सिंह पटेल व सपा नेता शनिवार को अम्मा आईमा गांव में गरीबों के दर्द को जानने पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। 17 अप्रैल को तहसील प्रशासन द्वारा लगभग दो दर्जन गरीबों के झोपड़ी और मकान को तोड़ा गया था। जिसमें गांव के मंहगू साहनी, राम लाल साहनी, रामानंद साहनी, कल्पना, चावला साहनी, कुबेर, सुरेश, श्याम बली, विश्वनाथ, रामबचन, परभणी, संत कुमार, सूर्यभान, लालचंद आदि लोगों का शौचालय, आवास, मंडई आदि की मशीन, हैंडपंप, नाद, खूंटा, दीवाल, मकान, पशु शेड को तहसील प्रशासन ने तोड़वा दिया। शनिवार को समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजपाल कश्यप सगड़ी विधायक डा. एचएन सिंह पटेल, विधानसभा अध्यक्ष शिव सागर यादव मौके पर पहुंचे। राजपाल कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों, किसानों, दलितों की विरोधी है। यह बुलडोजर की सरकार गरीबों के मकान पर किसानों के मकानों पर बुलडोजर चला रहे हैं। यह सरकार गरीब विरोधी किसान विरोधी मजदूर विरोधी है। हम लोग इस की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे। मोहल्ला जिला पंचायत सदस्य श्री नाथ यादव ने गांव के हुए अत्याचार के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed